दिल्ली सरकार और एमसीडी दोनों प्रदूषण को रोकने के लिए हर संभव कदम उठा रही हैं: दिल्ली मेयर

दिल्ली की मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) दोनों ही प्रदूषण को रोकने के लिए हरसंभव कदम उठा रही हैं।दिल्ली की मेयर ने बताया कि एमसीडी ने 372 निगरानी टीमें बनाई हैं, जिनमें 1295 अधिकारी दिन-रात काम कर रहे हैं। इसके अलावा 52 मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनें सड़कों की सफाई कर रही हैं, 195 वाटर स्प्रिंकलर और 30 एंटी-स्मॉग गन लगाई गई हैं।दिल्ली की मेयर ने बताया कि शहर भर में एमसीडी के अंतर्गत आने वाली सड़कों की कुल लंबाई करीब 15,500 किलोमीटर है और इनकी सफाई के लिए कुल 57,000 नगर निगम कर्मचारी लगे हुए हैं।दिल्ली की मेयर ने यह भी बताया कि प्रदूषण वाले हॉटस्पॉट में जोनल डिप्टी कमिश्नरों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है और इसके अलावा दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति में पंजीकृत 612 साइटों की भी निगरानी की जा रही है।

%d bloggers like this: