दिल्ली सरकार ने ऑनलाइन पोर्टल के नाम के लिए प्रतियोगिता की घोषणा की

नयी दिल्ली, दिल्ली सरकार ने जन सेवाओं के लिए तैयार किए गए अपने एक नए पोर्टल के नाम का सुझाव देने के लिए एक प्रतियोगिता की घोषणा की है।

विजेता को 1,50,00 रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा जबकि छांटे जाने वाले 21 नामों के लिए 10-10 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। इस पोर्टल में सभी विभागों की 400 सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध होंगी।

उम्मीदवारों के लिए सुझाव देने की आखिरी तारीख चार जुलाई है।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: