दिल्ली सरकार शहर की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रही है: आतिशी

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। आतिशी ने कहा कि दिल्ली सरकार दिल्ली की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रही है।आतिशी ने कहा कि दिल्ली की जनता के काम रोकने के लिए भाजपा की केंद्र सरकार ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ साजिश रची और उन्हें जेल में डाल दिया। लेकिन अब दिल्ली वालों का बेटा अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर है। उनके मार्गदर्शन में दिल्ली सरकार शहर की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रही है। पिछले हफ्ते दिल्ली सरकार के सभी कैबिनेट मंत्रियों और “आप” विधायकों ने पीडब्ल्यूडी की 1400 किलोमीटर (7000 लेन किमी) सड़कों के हर इंच का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद पाया गया कि 89 सड़कों को नए सिरे से बनाने की जरूरत है। जिनमें से 74 सड़कों के लिए टेंडर जारी किए जा चुके हैं और बाकी 15 सड़कें भी टेंडर प्रक्रिया में हैं। साथ ही 2.53 लाख वर्ग मीटर सड़कों पर पैचवर्क की जरूरत है। और पिछले हफ्ते ही करीब 40,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में पैचवर्क किया गया है। बाकी सभी काम 31 अक्टूबर तक पूरे कर लिए जाएंगे। साथ ही 6671 गड्ढों में से आधे से ज्यादा भर दिए गए हैं, बाकी को भी जल्द ही ठीक कर दिया जाएगा। आतिशी ने कहा कि न्यू रोहतक रोड दिल्ली की सबसे जर्जर सड़क है। इसके आसपास नई कॉलोनियों की स्थापना, आबादी में वृद्धि और इस साल अप्रत्याशित बारिश के कारण मौजूदा नाले पर दबाव बढ़ गया। जिससे सड़क पर जलभराव हो गया और सड़क खराब हो गई। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए दिल्ली सरकार ने 183 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी है। इसके तहत नांगलोई मेट्रो स्टेशन से लेकर टिकरी बॉर्डर तक न्यू रोहतक रोड के दोनों तरफ नया नाला बनाया जाएगा। नाले के साथ-साथ सड़क की मरम्मत का काम भी 4 हफ्ते के अंदर शुरू हो जाएगा।Photo: Wikimedia

%d bloggers like this: