दिल्ली हवाई अड्डे पर टर्मिनल-1 मेट्रो स्टेशन, आगमन टर्मिनल के बीच भूमिगत पैदल मार्ग खोला गया

नयी दिल्ली, दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 के मेट्रो स्टेशन और उसके आगमन टर्मिनल के बीच संपर्क प्रदान करने वाला भूमिगत पैदल मार्ग बुधवार को लोगों के लिए खोल दिया गया।

‘सबवे’ सुविधा यात्रियों को अधिक आसानी और अधिक निर्बाध कनेक्टिविटी प्रदान करने में मदद करेगी।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने एक बयान में कहा कि मैजेंटा लाइन पर टर्मिनल 1-आईजीआई डोमेस्टिक एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन और इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के घरेलू आगमन टर्मिनल-1 के बीच संपर्क प्रदान करने वाला 130 मीटर लंबा भूमिगत पैदल मार्ग लोगों के लिए खोल दिया गया।’’ कार्यक्रम में डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक विकास कुमार मौजूद थे।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: