काठमांडू, नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत-नेपाल के बीच 35 किलोमीटर लंबी जयनगर-कुर्था रेल लाइन का दो अप्रैल को संयुक्त रूप से उद्घाटन करेंगे।
सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में पांचवीं बार शपथ लेने वाले देउबा अपनी पहली विदेश यात्रा पर शुक्रवार को भारत जा रहे हैं।
यह ट्रेन सेवा बिहार के मधुबनी जिले में जयनगर स्टेशन से नेपाल के जनकपुर के कुर्था स्टेशन तक होगी।
जयनगर-कुर्था खंड, 68.7 किलोमीटर लंबी बिजलपुर-बरदीदास रेल लिंक का हिस्सा है, जिसे भारत सरकार की 8.77 अरब नेपाली रुपये की अनुदान सहायता के तहत बनाया जा रहा है।
क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/2/23/The_Prime_Minister%2C_Shri_Narendra_Modi_with_the_Prime_Minister_of_Nepal%2C_Mr.Sher_Bahadur_Deuba%2C_at_Hyderabad_House%2C_in_New_Delhi_on_August_24%2C_2017%283%29.jpg