धनुष ने पूरी की ‘तेरे इश्क़ में’ की शूटिंग

नयी दिल्ली, तमिल अभिनेता धनुष ने उनकी आने वाली फिल्म “तेरे इश्क़ में” की शूटिंग पूरी कर ली है। अभिनेता ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा करते हुए फिल्म की शूटिंग पूरी करने की खबर दी। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा “और अब यह पूरी हुई …. तेरे इश्क़ में ।’’

आनंद एल राय के निर्देशन में बनी इस फिल्म में “मिमि” और “लुका छिपी” जैसी फिल्मों में अभिनय के लिए प्रसिद्ध अभिनेत्री कृति सैनन मुक्ति के किरदार में नज़र आएंगी। धनुष शंकर नामक व्यक्ति की भूमिका निभा रहे हैं। “रांझना” (2013) और “अतरंगी रे” (2021) के बाद अब “तेरे इश्क़ में” निर्देशक राय की धनुष के साथ तीसरी फिल्म है। यह फिल्म 28 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमा घरों में रिलीज होगी।

फिल्म की पटकथा हिमांशु शर्मा ने लिखी है संगीत ए आर रहमान ने दिया है और गीत इरशाद कामिल ने लिखे हैं। आनंद एल राय के साथ शर्मा भूषण कुमार और कृष्ण कुमार द्वारा निर्मित तेरे इश्क़ में हिंदी के अलावा तमिल भाषा में भी रिलीज होगी। कृति सैनन आखिरी बार “दो पत्ती” (2024) में नज़र आई थीं। बतौर निर्माता यह उनकी पहली फिल्म है। इसमें उन्होंने काजोल के साथ काम किया है। सेखर कम्मुला की क्राइम थ्रिलर कुबेरा धनुष की आखिरी फिल्म थी। गत 20 जून को रिलीज हुई इस फिल्म में उन्होंने रश्मिका मंदाना के साथ काम किया है।क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडियाफोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: