दिल्ली के मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख चेहरों में से एक सौरभ भारद्वाज ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बताया कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नवरात्रि शुरू होने के बाद सरकारी आवास छोड़ देंगे।भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली के कई लोगों ने अरविंद केजरीवाल से अपने घरों में रहने का अनुरोध किया है। जैसे ही अरविंद केजरीवाल नया घर चुनेंगे, वे उसमें शिफ्ट हो जाएंगे।आम आदमी पार्टी ने एक बयान में कहा कि पार्टी के विधायक, पार्षद, कार्यकर्ता और जनता केजरीवाल को आवास की पेशकश कर रहे हैं, चाहे उनकी सामाजिक, आर्थिक या राजनीतिक पृष्ठभूमि कुछ भी हो। एक सप्ताह पहले केजरीवाल ने खुद कहा था कि वह नवरात्रि के दौरान उन्हें मिलने वाला सरकारी आवास छोड़ देंगे।https://x.com/ArvindKejriwal/status/1834891634439278742/photo/3