उत्तर-पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने बताया कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पीरागढ़ी चौक से टिकरी बॉर्डर तक रोहतक रोड पर जलभराव और गड्ढों की समस्या का संज्ञान लिया है।चंदोलिया ने कहा कि उन्होंने पीरागढ़ी चौक से लेकर टिकरी बॉर्डर तक रोहतक रोड पर जलभराव और गड्ढों की लगातार समस्या के बारे में नितिन गडकरी को पत्र लिखा है। चंदोलिया ने कहा कि उनके लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इस रोड पर समस्याएं भ्रष्ट दिल्ली सरकार की देन हैं। पत्र में चंदोलिया ने नितिन गडकरी को बताया कि किस तरह से वहां के स्थानीय निवासियों को कई तरह की गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। चंदोलिया ने कहा कि नितिन गडकरी ने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का संज्ञान लिया है और जल्द से जल्द इसका समाधान करने का आश्वासन भी दिया है। चंदोलिया ने नितिन गडकरी का तहे दिल से आभार जताया है। चंदोलिया ने नितिन गडकरी के पत्र की एक प्रति अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर भी साझा की है। https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/b/bd/Delhi_bypass_rohtak.jpg