पंजाब सरकार ने पराली जलाने की घटनाओं में कमी की है, जबकि उत्तर प्रदेश में वृद्धि हुई है: गोपाल राय

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि पूरा उत्तर भारत प्रदूषण की मार झेल रहा है। ऐसे समय में भी केंद्र की भाजपा सरकार सो रही है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री मौन व्रत रख रहे हैं। यह बेहद खतरनाक है। राय ने कहा कि उत्तर भारत में प्रदूषण बढ़ने का एक बड़ा कारण पराली जलाना है। राय ने कहा, “एक तरफ हमारी पंजाब सरकार ने पराली जलाने की घटनाओं में कमी की है, जबकि दूसरी तरफ भाजपा शासित उत्तर प्रदेश में पराली जलाने की घटनाएं बढ़ गई हैं।” राय ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री से अगस्त महीने में सभी केंद्रीय एजेंसियों, आईआईटी कानपुर और दिल्ली सरकार की एक बैठक बुलाने के लिए कहा था ताकि ऐसी स्थिति से निपटने के लिए कृत्रिम बारिश कराई जा सके। उस पत्र का अभी तक कोई जवाब नहीं आया है। भाजपा की केंद्र सरकार के पास बैठक करने का भी समय नहीं है। दिल्ली सरकार सारे काम कर रही है, लेकिन केंद्र सरकार सो रही है। राय ने कहा, “पूरा उत्तर भारत प्रदूषण की मार झेल रहा है, लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार और केंद्रीय पर्यावरण मंत्री चुप्पी साधे सो रहे हैं। दिल्ली में ग्रैप-4 नियम लागू हैं, लेकिन पड़ोसी भाजपा शासित राज्यों में ग्रैप-4 नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। इससे पता चलता है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकारें प्रदूषण रोकने के लिए कुछ नहीं कर रही हैं।”Photo : Wikimedia

%d bloggers like this: