दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने दिल्ली सचिवालय में पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) के अधिकारियों के साथ एक व्यापक (समीक्षा बैठक) की अध्यक्षता की। बैठक में राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण नियंत्रण, वनीकरण अभियान और सतत शहरी विकास के लिए प्रमुख रणनीतियों पर ध्यान केंद्रित किया गया। वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने, हरित क्षेत्र बढ़ाने और शहर की योजना में पर्यावरण के अनुकूल प्रथाओं को अपनाने के प्रयासों को मजबूत करने पर चर्चा हुई। सिरसा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित दिल्ली संकल्प के तहत सरकार भावी पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ, हरित और स्वस्थ दिल्ली बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने अधिकारियों से पर्यावरण के अनुकूल पहलों के प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने और नागरिकों को एक स्थायी दिल्ली के मिशन में शामिल करने का आग्रह किया। सिरसा ने कहा, “हम दिल्ली में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने और कम करने के लिए ठोस कदम उठा रहे हैं; यह AAP की विरासत है। हम धूल कम करने के नए तरीकों का परीक्षण कर रहे हैं, जिसमें इलेक्ट्रिक वाटर स्प्रिंकलर शामिल हैं जो उम्मीद से बेहतर परिणाम दे रहे हैं।”
https://x.com/mssirsa/status/1909258764500267213/photo/2