नयी दिल्ली, देश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहा जबकि गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्रों तथा महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र के कुछ इलाकों में उष्ण लहर से लेकर भीषण उष्ण लहर तक की स्थिति बनी रही। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
आईएमडी ने कहा कि हरियाणा चंडीगढ़ और दिल्ली के अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक (5.1 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक) दर्ज किया गया।
उसने बताया कि पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान पंजाब के कई स्थानों पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश उत्तराखंड हिमाचल प्रदेश और पूर्वी एवं पश्चिमी मध्य प्रदेश गोवा विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भी अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया गया।
विभाग ने 28 फरवरी को अपने मासिक पूर्वानुमान में कहा था कि मार्च और मई के बीच देश के अधिकतर हिस्सों में सामान्य से अधिक दिन उष्ण लहर (लू) चलने की आशंका है। गुजरात में जिन स्थानों पर उष्ण लहर से भीषण उष्ण लहर चली उनमें अहमदाबाद और गांधीनगर शामिल हैं जहां बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से क्रमशः 7.2 डिग्री सेल्सियस और 6.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
आईएमडी ने कहा कि गुजरात के कुछ हिस्सों में 13 मार्च तक ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है।क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common