प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस के एफिल टॉवर में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) के औपचारिक लॉन्च के लिए फ्रांस को बधाई दी। उन्होंने इस कदम को डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहित करने और संबंधों को मजबूत करने का एक अद्भुत उदाहरण बताया।
प्रधान मंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया : “यह देखकर बहुत अच्छा लगा- यह यूपीआई को वैश्विक स्तर पर ले जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहित करने और मजबूत संबंधों को बढ़ावा देने का एक अद्भुत उदाहरण है।”
फ्रांस में भारतीय दूतावास ने एक्स पर पोस्ट किया था: “यूपीआई को औपचारिक रूप से विशाल गणतंत्र दिवस समारोह में प्रतिष्ठित एफिल टॉवर पर लॉन्च किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा और यूपीआई को वैश्विक स्तर पर ले जाने के दृष्टिकोण को लागू करना।
PC:https://twitter.com/IndiaembFrance/status/1753406488826048729/photo/1