पुरी, भगवान जगन्नाथ देवी सुभद्रा और भगवान बलभद्र के एक सप्ताह के लिए गुंडिचा मंदिर में प्रवास के दौरान 19 जुलाई को यहां श्री जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की विशेष फेहरिस्त बनायी जाएगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
इस वर्ष 16 जुलाई को रथ यात्रा के दौरान तीनों देव विग्रह 12वीं शताब्दी के श्री जगन्नाथ मंदिर से लगभग 2.6 किलोमीटर दूर स्थित श्री गुंडिचा मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां एक सप्ताह प्रवास के बाद वे 27 जुलाई को मंदिर लौटेंगे जिसके साथ नौ दिवसीय रथ यात्रा महोत्सव का समापन होगा। श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) के मुख्य प्रशासक अरविंद पाढ़ी ने बताया कि 19