दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आरोप लगाया है कि पूर्वी दिल्ली इलाके में स्थित इतने लंबे कांवड़ मार्ग पर कांच के छोटे-बड़े टुकड़े बिखेरना स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि यह असामाजिक तत्वों द्वारा शांति भंग करने की एक सोची-समझी साजिश है।
सचदेवा ने विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा और उन पर तुष्टिकरण की राजनीति के लिए चुप रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “कुछ राजनीतिक दल लंबे समय से एक विशेष समुदाय का तुष्टिकरण करते रहे हैं। इस गंभीर मुद्दे पर उनकी चुप्पी उनकी भूमिका पर संदेह पैदा करती है।”
तत्काल और सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए, भाजपा ने दिल्ली सरकार और पुलिस अधिकारियों से श्रद्धालुओं की पूरी सुरक्षा सुनिश्चित करने और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने का आग्रह किया है।
Photo : Wikimedia