पूर्व कांग्रेस विधायक वीर सिंह धींगान आप में शामिल

सीमापुरी से तीन बार कांग्रेस विधायक रहे वीर सिंह धींगान दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और आप नेता दुर्गेश पाठक की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। धींगान ने कहा कि वह दिल्ली में अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के काम से प्रभावित हैं। वीर सिंह धींगान ने कहा, “दिल्ली में सिर्फ आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल ही दलितों और पिछड़ों के लिए पूरी ईमानदारी से काम कर रहे हैं और आज से मैं आप के सदस्य के तौर पर लोगों की सेवा करूंगा।” वीर सिंह धींगान जी कई सालों से जनता के लिए काम कर रहे हैं। आज उनके आम आदमी पार्टी में शामिल होने से दलित उत्थान के हमारे काम को काफी बल मिलेगा। धींगान जी ने सीमापुरी इलाके में काफी काम किया है और आज हम सीमापुरी के भावी विधायक को आप में शामिल कर रहे हैं। आज पूरी दिल्ली की जनता आप के साथ खड़ी है और दूसरी पार्टियों के अच्छे नेता हमारे साथ जुड़ रहे हैं। इससे पता चलता है कि आम आदमी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव भारी बहुमत से जीत रही है।” मीडिया को संबोधित करते हुए दुर्गेश पाठक ने कहा कि सीमापुरी विधानसभा से तीन बार विधायक रहे और दलित समाज के लिए वर्षों से काम करने वाले वीर सिंह धींघन जी आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। यह आप के लिए बहुत खुशी का दिन है।Photo :Wikimedia

%d bloggers like this: