पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप गांधी का निधन

मुंबई, भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप गांधी का बुधवार को दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 69 वर्ष के थे।

परिवार के सूत्रों ने उनके निधन की खबर दी है।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में गांधी जहाजरानी राज्यमंत्री रहे थे।

सूत्रों ने बताया कि हाल ही में वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए और उनका कई अन्य बीमारियों के लिए भी इलाज चल रहा था।

उन्होंने 80 के दशक में पार्षद के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। भाजपा नेता ने महाराष्ट्र की अहमदनगर सीट से 1999 से लेकर तीन बार लोकसभा चुनाव जीता।

उन्हें 2019 के आम चुनावों में टिकट देने से इनकार कर दिया गया था।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Twitter

%d bloggers like this: