पेरिस में FATF प्लेनरी और वर्किंग ग्रुप की बैठकों में भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने हिस्सा लिया

26 से 30 अक्टूबर, 2026 तक पेरिस में आयोजित ‘फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स’ (FATF) की प्लेनरी और वर्किंग ग्रुप की बैठकों में एक उच्च-स्तरीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने भाग लिया।संस्कृति सचिव विवेक अग्रवाल ने FATF के उपाध्यक्ष के रूप में इन बैठकों की कार्यवाही में हिस्सा लिया।

भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व राजस्व विभाग की अतिरिक्त सचिव नीतू प्रसाद ने किया। इस प्रतिनिधिमंडल में विदेश मंत्रालय, भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI), फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (FIU), राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA), राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (NSCS) और अन्य संबंधित एजेंसियों के वरिष्ठ प्रतिनिधि शामिल थे।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत की सक्रिय भागीदारी, मनी लॉन्ड्रिंग, आतंकी फंडिंग और प्रसार फंडिंग (proliferation financing) से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग के प्रति उसकी मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाती है। साथ ही, यह इन खतरों के खिलाफ वैश्विक ढांचे को मजबूत करने के प्रति भारत के संकल्प को भी दिखाती है।https://x.com/MEAIndia/status/2116172268481249571/photo/2

%d bloggers like this: