राष्ट्रपति मुर्मू ने नासिक-त्र्यंबकेश्वर सिंहस्थ कुंभ मेले की शुरुआत के अवसर पर ध्वजारोहण किया

नासिक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को नासिक-त्र्यंबकेश्वर सिंहस्थ कुंभ मेले की शुरुआत के अवसर पर ‘ध्वजारोहण’ किया।

राष्ट्रपति ने महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णुदेव वर्मा उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार तथा वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में गोदावरी नदी के तट पर स्थित रामकुंड में पूजा-अर्चना के बाद धार्मिक ध्वज फहराया।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने त्र्यंबकेश्वर में दोपहर 12 बजकर दो मिनट पर आयोजित एक समानांतर समारोह में पारंपरिक ध्वज फहराया।

सिंहस्थ कुंभ मेला महाध्वज ग्राम परिक्रमा शुक्रवार को निकाली गई। यह ‘परिक्रमा’ तपोवन मैदान से शुरू हुई और संत-महात्माओं तथा हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में रामतीर्थ पंचवटी पहुंची। इसके बाद इसका समापन रामकुंड में हुआ।क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: