प्रख्यात कवि, प्रकाशक लॉरेन्स फेर्लिंघेट्टि का 101 साल की उम्र में निधन

सैन फ्रांसिस्को (अमेरिका) अमेरिका के प्रख्यात कवि एवं प्रकाशक लॉरेन्स फेर्लिंघेट्टि का निधन हो गया है। वह 101 वर्ष के थे।

फेर्लिंघेट्टि ने ‘बीट आंदोलन’ की शुरुआत करने और उसे आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई थी। यह अमेरिका का एक साहित्य-आन्दोलन है।

लॉरेन्स फेर्लिंघेट्टि के बेटे लॉरेन्जो ने ‘एपी’ को बताया कि कवि का निधन सोमवार को सैन फ्रांसिस्को में उनके घर पर हुआ। वह फेफड़ों की बीमारी से पीड़ित थे।

लॉरेन्स फेर्लिंघेट्टि को पिछले सप्ताह कोविड-19 के टीके की पहली खुराक लगाई गई थी और वह एक महीने बाद ही 102 वर्ष के होने वाले थे।

फेर्लिंघेट्टि सैन फ्रांसिस्को में ‘सिटी लाइट्स बुकस्टोर’ के लिए भी काफी मशहूर थे।

उनकी प्रकाशक कम्पनी ने जैक केराओक, एलन गिन्सबर्ग, विलियम एस बरोज सहित कई लेखकों की कई किताबें प्रकाशित कीं।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया

%d bloggers like this: