प्रधानमंत्री द्वारा चमोली में ग्लेशियर फटने से शिकार हुए लोगों को 2 लाख की आर्थिक सहायता

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने चमोली में ग्लेशियर के फटने से आई बाढ़ के परिणामस्वरूप जिन लोगों की जान चली गई है, उनके परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख वितरित किए जाएंगे।

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक ग्लेशियर रविवार, 7 फरवरी को फट गया और इस क्षेत्र में बाढ़ आ गई। चमोली जिले के जोशीमठ क्षेत्र के रेनी गाँव में ग्लेशियर के फटने से रेनी गाँव के पास देखे गए धौलीगंगा में भारी बाढ़ आ गई है।

पीएमओ ने ट्वीट किया, “पीएम ने उत्तराखंड के चमोली में एक ग्लेशियर के टूटने से हुए दुखद हिमस्खलन की वजह से अपनी जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि को मंजूरी दी है। गंभीर रूप से घायल लोगों को 50,000 रूपए दिए जाएंगे। ”

%d bloggers like this: