प्रधानमंत्री ने किश्तवाड़ में बादल फटने और बाढ़ की स्थिति पर जम्मू-कश्मीर के नेतृत्व से बात की

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किश्तवाड़ में बादल फटने और उसके बाद आई बाढ़ से उत्पन्न स्थिति पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के साथ चर्चा की।

X पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री ने कहा:

“किश्तवाड़ में बादल फटने और बाढ़ के बाद की स्थिति पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा जी और मुख्यमंत्री श्री उमर अब्दुल्ला जी से बात की। प्रभावित लोगों की सहायता के लिए अधिकारी ज़मीनी स्तर पर काम कर रहे हैं।”

14 अगस्त को किश्तवाड़ के सुदूर पहाड़ी गांव में बादल फटने से आई भीषण बाढ़ में दो सीआईएसएफ कर्मियों सहित कम से कम 46 लोगों की मौत हो गई थी।Photo : Wikimedia

%d bloggers like this: