प्रधानमंत्री ने यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल प्रम्बानन मंदिर परिसर का दौरा किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग्याकार्ता में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल प्रम्बानन मंदिर परिसर का दौरा किया। एक विशेष पहल के तहत, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति महामहिम श्री प्राबोवो सुबियांतो भी मंदिर के दौरे पर प्रधानमंत्री के साथ थे। दोनों नेताओं ने मंदिर परिसर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की संरक्षण और जीर्णोद्धार परियोजना की शुरुआत के उपलक्ष्य में एक पट्टिका का अनावरण किया।यह मंदिर परिसर त्रिमूर्ति—भगवान ब्रह्मा, भगवान विष्णु और भगवान शिव—को समर्पित है।

यह मंदिर परिसर भारत और इंडोनेशिया के बीच साझा सभ्यता और सांस्कृतिक विरासत का एक स्थायी प्रतीक है।यह संरक्षण परियोजना उस समझ पर आधारित है जो 2025 में राष्ट्रपति प्राबोवो की भारत यात्रा के दौरान दोनों नेताओं के बीच बनी थी, ताकि प्रम्बानन परिसर में मंदिरों के जीर्णोद्धार के लिए भारत की मदद पर विचार किया जा सके।दक्षिण-पूर्व एशिया में कई विश्व धरोहर स्थलों के जीर्णोद्धार और संरक्षण के मामले में भारत का ट्रैक रिकॉर्ड सफल रहा है।

ASI ने पहले इंडोनेशिया में बोरोबुदुर मंदिर परिसर का व्यापक दस्तावेज़ीकरण भी किया है। प्रम्बानन मंदिर परिसर के जीर्णोद्धार और संरक्षण के लिए भारत का सहयोग साझा सभ्यतागत विरासत को संरक्षित करने के प्रति उसकी स्थायी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।https://x.com/narendramodi/status/2074774478102602236/photo/2

%d bloggers like this: