प्रधानमंत्री मोदी को ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो से सम्मानित किया गया

पोर्ट ऑफ स्पेन में राष्ट्रपति भवन में एक विशेष समारोह में, त्रिनिदाद और टोबैगो गणराज्य की राष्ट्रपति क्रिस्टीन कार्ला कंगालू ओआरटीटी ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को उनकी राजनीति कौशलता, वैश्विक दक्षिण की प्राथमिकताओं की पैरवी करने तथा भारत और त्रिनिदाद और टोबैगो के बीच संबंधों को मजबूत करने में उनके असाधारण योगदान के लिए त्रिनिदाद और टोबैगो का सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार – “ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो” प्रदान किया। प्रधानमंत्री इस पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले विदेशी नेता हैं।

भारत के 1.4 बिलियन लोगों की ओर से पुरस्कार स्वीकार करते हुए, प्रधानमंत्री ने इस सम्मान को दोनों देशों के बीच मित्रता के स्थायी बंधन को समर्पित किया। उन्होंने रेखांकित किया कि ये विशेष संबंध 180 साल पहले देश में आए भारतीयों द्वारा बनाए गए साझा इतिहास और सांस्कृतिक विरासत पर आधारित हैं। उन्होंने भारत और त्रिनिदाद और टोबैगो के बीच द्विपक्षीय साझेदारी को और गहरा करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। इस कार्यक्रम में त्रिनिदाद और टोबैगो गणराज्य की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर, उनके मंत्रिमंडल के सदस्य, संसद सदस्य और अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। https://x.com/PMOIndia/status/1941199618387427367/photo/3

%d bloggers like this: