प्रधानमंत्री मोदी ने एवियन में G7 शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 जून 2026 को फ्रांस के एवियन में G7 शिखर सम्मेलन के दौरान संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति महामहिम श्री डोनाल्ड जे. ट्रम्प से मुलाकात की।प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति ट्रम्प के उन प्रयासों की सराहना की, जिनके परिणामस्वरूप पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष को समाप्त करने और व्यापक क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल करने पर सहमति बनी। उन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में नौवहन की स्वतंत्रता और निर्बाध व्यापार बनाए रखने के महत्व तथा नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

दोनों नेताओं ने फरवरी 2025 में वाशिंगटन डी.सी. में हुई अपनी बैठक के बाद से भारत-अमेरिका COMPACT (सैन्य साझेदारी, त्वरित व्यापार और प्रौद्योगिकी के लिए अवसरों को बढ़ावा देना) के तहत हुई उल्लेखनीय प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने रक्षा, रणनीतिक प्रौद्योगिकियों, ऊर्जा और द्विपक्षीय व्यापार क्षेत्रों में हुई प्रमुख प्रगति का स्वागत किया। नेताओं ने अंतरिम द्विपक्षीय व्यापार समझौते के लिए बातचीत में हुई अहम प्रगति पर खास खुशी जताई और अपने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जल्द से जल्द एक संतुलित, दोनों पक्षों के लिए फायदेमंद और व्यावसायिक रूप से सार्थक समझौते की दिशा में काम करें।

इस सिलसिले में अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि, श्री जेमिसन ग्रीर, अगले हफ़्ते भारत का दौरा करेंगे।प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने तथा दोनों देशों और उनके लोगों के आपसी लाभ के लिए सभी क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।प्रधानमंत्री मोदी ने X पर लिखा, “एवियन में राष्ट्रपति ट्रंप से मिलकर खुशी हुई। हमने व्यापार, ऊर्जा, रक्षा, तकनीक और लोगों के बीच आपसी संबंधों में हमारे द्विपक्षीय सहयोग में हुई लगातार प्रगति की समीक्षा की।””पश्चिम एशिया में शांति और स्थिरता बहाल करने के प्रयासों में हुई प्रगति पर भारत की सराहना व्यक्त की।

वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को खुला रखना बहुत ज़रूरी है। नागरिकों, जिनमें समुद्री कर्मी भी शामिल हैं, की सुरक्षा और संरक्षा सुनिश्चित करने के महत्व को दोहराया।”https://x.com/narendramodi/status/2067286167096295678/photo/1

%d bloggers like this: