प्रधानमंत्री मोदी ने जालंधर में 5,470 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

जालंधर (पंजाब), प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जालंधर में 5 470 करोड़ रुपये की रेलवे और सड़क बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इनमें 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन भी शामिल हैं। इन परियोजनाओं का उद्देश्य संपर्क (कनेक्टिविटी) को मजबूत करना यात्रियों की सुविधाओं में सुधार करना और क्षेत्र में आर्थिक विकास को गति देना है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अमृतसर (छेहरटा)-वाराणसी के बीच चलने वाली संत रविदास एक्सप्रेस ट्रेन सेवा को भी हरी झंडी दिखाई। इससे दो प्रमुख आध्यात्मिक और सांस्कृतिक केंद्रों के बीच सीधी रेल संपर्क स्थापित होगा। मोदी चंडीगढ़ और हरियाणा के जींद में परियोजनाओं का उद्घाटन करने के बाद जालंधर पहुंचे।

जींद में उन्होंने भारत की पहली हाइड्रोजन-चालित ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इस वर्ष फरवरी में डेरा सचखंड बल्लां के दौरे के बाद प्रधानमंत्री का यह जालंधर का दूसरा दौरा है। प्रधानमंत्री की इस यात्रा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि भाजपा वर्ष 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों को अकेले लड़ने की तैयारी कर रही है।क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: