प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के दौरान अमित शाह ने त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई। अमित शाह ने अपने एक्स पोस्ट में कहा कि सामाजिक समरसता और सद्भावना के प्रतीक ‘महाकुंभ’ में पूज्य संतों के सानिध्य में पवित्र त्रिवेणी संगम पर स्नान कर वे अभिभूत और भावविभोर हैं। उन्होंने मां गंगा, मां यमुना और मां सरस्वती से सभी के कल्याण की प्रार्थना की। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि महाकुंभ देशवासियों में सनातन परंपराओं के प्रति एकता और गौरव की भावना भी बढ़ा रहा है। उन्होंने संगम तट पर सपरिवार पूजा-अर्चना की और देशवासियों की समृद्धि और उन्नति की प्रार्थना की। अमित शाह ने कहा कि ‘महाकुंभ’ सनातन संस्कृति की अविरलता का अनूठा प्रतीक है। कुंभ सद्भावना पर आधारित हमारे सनातन जीवन दर्शन को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि समूचे विश्व को समता और सद्भावना का संदेश देने वाला सनातन धर्म का महाकुंभ न केवल एक तीर्थ स्थल है, बल्कि देश की विविधता, आस्था और ज्ञान परंपरा का संगम भी है। https://x.com/AmitShah/status/1883848539899662643/photo/3

%d bloggers like this: