मंगलुरू, मशहूर सैक्सोफोन वादक अलेवूर सुंदर शेरिगर का उडुपी जिले के अलेवूर में उनके घर में निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे। उनके परिवार में एक पुत्र और तीन पुत्रियां हैं।उडुपी क्षेत्र में शेरिगर पहले व्यक्ति थे जिन्होंने छात्रों को सैक्सोफोन वाद्य यंत्र बजाने का प्रशिक्षण दिया।उन्होंने उडुपी-मंगलुरु क्षेत्र में हजारों छात्रों को यह वाद्य यंत्र बजाना सिखाया।
उनके छात्र अभी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने कार्यक्रम पेश कर हैं। उनके द्वारा प्रशिक्षित उनकी पोती पूजा देवाडिगा मुंबई की प्रसिद्ध सैक्सोफोनिस्ट (सैक्सोफोन वादक) हैं। शेरिगर ने कर्नाटक, केरल, हैदराबाद, तमिलनाडु, गोवा, मुंबई और देश के अन्य हिस्सों में अपनी कला का प्रदर्शन किया था।
क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia common