प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस बने माता-पिता

लॉस एंजिलिस, बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस और अमेरिकी गायक निक जोनस सरोगेसी के जरिए माता-पिता बन गए हैं।

प्रियंका और उनके पति निक ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम के जरिए इसकी जानकारी दी।

प्रियंका ने बताया कि सरोगेसी (किराए की कोख) के जरिए 15 जनवरी को उनके बच्चे का जन्म हुआ।

दंपत्ति ने बयान दिया कि उन्हें इस बात की पुष्टि करते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि उनके घर में ‘सरोगेट’ (अपनी कोख में दूसरे के बच्चों को पालने वाली महिला) के जरिए एक बच्चे का जन्म हुआ है। उन्होंने अपने बच्चे के नाम या लिंग का खुलासा नहीं किया और अनुरोध किया कि ‘‘इस विशेष समय पर उनकी निजता’’ का ख्याल रखा जाए।

प्रियंका और निक ने 2018 में भारत में विवाह किया था।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: