कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने फर्जी टीकाकरण शिविर आयोजित करने के आरोप में गिरफ्तार देबांजन देब को ‘किसी आतंकवादी से अधिक खतरनाक’ करार देते हुए सोमवार को कहा कि उन्होंने पुलिस को देब के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
बनर्जी ने कहा कि फर्जी टीकाकरण शिविर आयोजित करने के मामले में तृणमूल कांग्रेस सरकार की कोई भूमिका नहीं है और उन्होंने भाजपा द्वारा इस मामले में सीबीआई जांच की मांग को भी खारिज किया।
गौरतलब है कि देब को कोविड-19 टीका शिविर आयोजित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, जहां लोगों को फर्जी कोविड-19 टीके लगाये गए थे।
क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons