श्रीनगर के नसीम बाग में पार्टी के संस्थापक शेख मोहम्मद अब्दुल्ला के मकबरे के पास आयोजित एनसी के प्रतिनिधि सत्र में फारूक अब्दुल्ला को एक बार फिर सर्वसम्मति से नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) का अध्यक्ष चुना गया। नेकां के महासचिव अली मोहम्मद सागर ने कहा कि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि तक केवल अब्दुल्ला का नामांकन प्राप्त हुआ था।
सागर ने कहा कि फारूक अब्दुल्ला के समर्थन में कश्मीर से कुल 183, जम्मू से 396 और लद्दाख से 25 प्रस्ताव प्राप्त हुए।
फोटो क्रेडिट : https://en.wikipedia.org/wiki/Farooq_Abdullah#/media/File:Farooq_Abdullah_Lok_Sabha_Portrail