बगदाद के ‘ग्रीन ज़ोन’ में दो रॉकेट दागे गए : इराक अधिकारी

बगदाद, इराक के अधिकारियों ने बताया कि बगदाद के कड़ी सुरक्षा वाले ‘ग्रीन ज़ोन’ में कम से कम दो रॉकेट दागे गए।

इसे अक्टूबर में ईरान समर्थित मिलिशिया द्वारा घोषित एक अनौपचारिक युद्धविराम संधि का अंत माना जा रहा है।

इराक के दो अधिकारियों ने बताया कि रॉकेट ‘ग्रीन ज़ोन’ में गिरे, जहां इराक सरकार का कार्यालय है और यहां अमेरिका समेत कई अन्य देशों के दूतावास भी स्थित हैं।

दूतावास को निशाना बनाकर लगातार किए जा रहे हमलों के कारण वाशिंगटन ने बगदाद के राजनयिक मिशन को बंद करने की धमकी दी है।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया

%d bloggers like this: