बजाज ऑटो की बिक्री जनवरी में आठ प्रतिशत बढ़ी

नयी दिल्ली, बाजाज ऑटो लिमिटेड ने मंगलवार को बताया कि उसकी कुल बिक्री जनवरी 2021 में आठ प्रतिशत बढ़कर 4,25,199 इकाई हो गई।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसने पिछले साल इसी महीने में 3,94,473 इकाइयां बेची थीं।

बजाज ऑटो ने बताया कि इस दौरान उसके दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री 3,84,936 इकाई रही, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 16 प्रतिशत अधिक है।

हालांकि, घरेलू दोपहिया वाहनों की बिक्री में पिछले साल जनवरी के मुकाबले मामूली कमी आई, जिसकी भरपाई बजाज ऑटो ने निर्यात में बढ़ोतरी से की, जिसमें रिकॉर्ड 30 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।

बजाज ऑटो ने कहा कि वाणिज्यिक वाहनों की कुल बिक्री जनवरी में 35 प्रतिशत घटकर 40,263 इकाई रही।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया

%d bloggers like this: