बढ़ते प्रदूषण के बीच दिल्ली में कृत्रिम बारिश की जरूरत है : पर्यावरण मंत्री गोपाल राय

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में बढ़ते प्रदूषण के स्तर के बीच कृत्रिम बारिश की जरूरत है। पिछले तीन दिनों से यूपी, हरियाणा, मध्य प्रदेश और बिहार समेत पूरे उत्तर भारत में प्रदूषण की चादर फैली हुई है। लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। दिल्ली में ग्रैप-4 नियम लागू किए गए हैं। वाहनों से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए वाहनों पर भी प्रतिबंध लगाया गया है लेकिन प्रदूषण कम नहीं हो रहा है। अब दिल्ली में कृत्रिम बारिश की व्यवस्था करने की जरूरत है राय ने कहा कि इसके लिए वह फिर से केंद्रीय पर्यावरण मंत्री को पत्र लिख रहे हैं। राय ने कहा कि केंद्रीय पर्यावरण मंत्री को केंद्र के सभी संबंधित विभागों और आईआईटी कानपुर की बैठक बुलानी चाहिए और कृत्रिम बारिश की व्यवस्था करने की पहल करनी चाहिए। पिछले साल आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिकों ने हमें कृत्रिम बारिश का इस्तेमाल करने की सलाह दी थी दिल्ली में आपातकालीन स्थिति से निपटने और कृत्रिम बारिश कराने के लिए हमने अगस्त से केंद्र सरकार और केंद्रीय पर्यावरण मंत्री को पत्र लिखे, लेकिन उन्होंने न तो इन पत्रों का जवाब दिया और न ही कोई बैठक बुलाई। राय ने आगे कहा, “आज केंद्र में भाजपा शासित सरकार है, जिसके पास उत्तर भारत के लोगों को प्रदूषण से राहत दिलाने का भी समय नहीं है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री के पास कृत्रिम बारिश के संबंध में बैठक बुलाने का भी समय नहीं है। मैंने उन्हें इस संबंध में 4 पत्र लिखे हैं, लेकिन उन्होंने जवाब तक नहीं दिया है।” राय ने पीएम मोदी से पूरे उत्तर भारत को प्रदूषण से मुक्त करने और लोगों को राहत देने के लिए एक आपातकालीन बैठक बुलाने का अनुरोध किया।Photo : Wikimedia

%d bloggers like this: