बांग्लादेश में भारतीय उच्चायोग ने 16वां वीजा आवेदन केंद्र खोला

बांग्लादेश में भारतीय उच्चायोग ने दक्षिण-पश्चिमी बांग्लादेश के कुश्तिया शहर में अपना 16वां वीजा आवेदन केंद्र खोला। नए भारतीय वीजा आवेदन केंद्र (आईवीएसी) का उद्घाटन उच्चायुक्त प्रन्या वर्मा ने किया। इस मौके पर कुश्तिया-3 से सांसद महबूबुल आलम हनीफ भी मौजूद थे।

यह आईवीएसी भारत आने के लिए वीजा सेवाओं की मांग करने वाले कुश्तिया और इसके आसपास के क्षेत्रों के निवासियों को अधिक आसानी और सुविधा प्रदान करेगा।

नया आईवीएसी केंद्र भारत और बांग्लादेश के बीच पर्यटन, व्यापार और लोगों से लोगों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए एक नए मंच के रूप में काम करेगा। बांग्लादेश में भारतीय उच्चायोग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह एक शांतिपूर्ण और समृद्ध क्षेत्र की हमारी साझा दृष्टि को मजबूत करता है जहां हमारे लोग आसानी से यात्रा कर सकते हैं, सहयोग कर सकते हैं और विचारों का आदान-प्रदान कर सकते हैं।

बांग्लादेश में भारत के उच्चायोग ने ट्वीट किया: “एचसी प्रणय वर्मा ने 16 अप्रैल 2023 को कुश्तिया में एक नए भारतीय वीज़ा एप्लीकेशन सेंटर (IVAC) का उद्घाटन किया। यह 🇧🇩 में 16वां IVAC केंद्र है और यहाँ के निवासियों को अधिक आसानी और सुविधा प्रदान करेगा ।

Photo : Wikipedia

%d bloggers like this: