बिल गेट्स ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। श्री बिल गेट्स ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के साथ भारत के विकास, 2047 तक विकसित भारत के मार्ग और स्वास्थ्य, कृषि, एआई और अन्य क्षेत्रों में रोमांचक प्रगति के बारे में बहुत अच्छी चर्चा की, जो आज प्रभाव पैदा कर रहे हैं।
मोदी ने कहा कि उन्होंने श्री बिल गेट्स के साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर भविष्य बनाने की दिशा में तकनीक, नवाचार और स्थिरता सहित विविध मुद्दों पर बात की है।प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया; “हमेशा की तरह, बिल गेट्स के साथ एक शानदार बैठक हुई। हमने आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर भविष्य बनाने की दिशा में तकनीक, नवाचार और स्थिरता सहित विविध मुद्दों पर बात की।”