बिहार चुनाव के पहले चरण में 64.66% मतदान

भारत के चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण आज उत्सवी माहौल में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, जिसमें बिहार के इतिहास में अब तक का सबसे अधिक 64.66% मतदान हुआ।

(नीचे दी गई तालिका)मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी के साथ लाइव वेबकास्टिंग के माध्यम से मतदान पर कड़ी नज़र रखी, जो बिहार में पहली बार 100% मतदान केंद्रों पर सुनिश्चित की गई।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयोग के नियंत्रण कक्ष से पीठासीन अधिकारियों और जिला चुनाव अधिकारियों के साथ व्यक्तिगत रूप से बातचीत की ताकि मतदान सुचारू रूप से हो सके।राज्य के 18 जिलों के 121 विधानसभा क्षेत्रों में पहले चरण में मतदान हुआ, जहाँ कुल मतदाताओं की संख्या 3.75 करोड़ से अधिक थी।https://x.com/CEOBihar/status/1986356144613536242/photo/4

%d bloggers like this: