बीएसएनएल ने दिल्ली में 4जी मोबाइल सेवा शुरू की

सरकारी स्वामित्व वाली दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में अपने 4जी नेटवर्क के शुभारंभ की घोषणा की। एक बयान में, बीएसएनएल ने कहा कि यह सेवा ग्राहकों को “4जी-एज़-ए-सर्विस” मॉडल के तहत एक साझेदार के नेटवर्क के माध्यम से प्रदान की जाएगी। इस कदम से बीएसएनएल सिम उपयोगकर्ता 4जी-सक्षम उपकरणों के साथ दिल्ली में 4जी कवरेज का उपयोग कर सकेंगे, जबकि कंपनी देश भर में अपना स्वदेशी 4जी नेटवर्क विकसित करना जारी रखे हुए है।

इस कदम से दिल्ली में नए बीएसएनएल ग्राहक संगत मोबाइल उपकरणों पर तुरंत 4जी सेवाओं का उपयोग कर सकेंगे।बीएसएनएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक ए. रॉबर्ट जे. रवि ने कहा, “आज से, दिल्ली में नए ग्राहक वॉयस और हाई-स्पीड डेटा, दोनों के लिए विश्वसनीय बीएसएनएल 4जी का उपयोग कर सकेंगे। हम ‘4जी-

पूरे शहर में तत्काल कवरेज सुनिश्चित करने के लिए ‘एज़-ए-सर्विस’ मॉडल का उपयोग किया जा रहा है, साथ ही साथ अपना स्वयं का नेटवर्क बुनियादी ढांचा भी विकसित किया जा रहा है। बीएसएनएल एक 100% भारत सरकार के स्वामित्व वाला सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है, जिसकी अधिकृत शेयर पूंजी 2,10,000 करोड़ रुपये और चुकता शेयर पूंजी 1,08,117.51 करोड़ रुपये है, जिसमें 31.03.2025 तक 1,00,617.51 करोड़ रुपये की इक्विटी शेयर पूंजी और 7,500 करोड़ रुपये की वरीयता शेयर पूंजी शामिल है। वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान इसकी कुल आय 23,427 करोड़ रुपये है।

कंपनी के पास स्विच और ट्रांसमिशन नेटवर्क की योजना, स्थापना, नेटवर्क एकीकरण और रखरखाव का व्यापक अनुभव है। बीएसएनएल के पास एक विश्व स्तरीय आईएसओ 9000 प्रमाणित दूरसंचार प्रशिक्षण संस्थान है।बीएसएनएल एक प्रौद्योगिकी-उन्मुख एकीकृत दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी है जो दूरसंचार सेवाओं की पूरी श्रृंखला प्रदान करती है।https://en.wikipedia.org/wiki/BSNL#/media/File:BSNL_Headquarters.jpg

%d bloggers like this: