नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार सोमनाथ भारती ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया और कहा कि दिल्ली में मतदान के दौरान भाजपा ने चुनाव मानदंडों का उल्लंघन किया।
भारती ने कहा कि मालवीय नगर के बूथ 134, 135 और 137 पर बीजेपी बूथ प्रभारियों ने टेबल पर ऐसे पर्चे रखे थे, जिनमें मोदी, बीजेपी उम्मीदवार की तस्वीर और बीजेपी का चुनाव चिन्ह था. भारती ने कहा कि बूथ के अंदर चुनाव प्रचार करना कानूनन गैरकानूनी है. भारती ने पूछा कि पीठासीन अधिकारी और पुलिस ने बीजेपी बूथ प्रभारियों के बैग की जांच क्यों नहीं की।
भारती ने कहा ,“चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में भी निष्पक्षता नहीं रखी गई। प्रधान मंत्री ने आयुक्तों की नियुक्ति समिति से सीजेआई को हटा दिया और अपना आदमी नियुक्त किया। इससे यह स्पष्ट हो जाता है कि चुनाव आयोग निष्पक्ष चुनाव नहीं करा सकता। मेरे दोस्त की कार में दो पर्चे मिले और कार जब्त कर ली गई, लेकिन यहां भाजपा मतदान केंद्र के अंदर प्रचार कर रही है, लेकिन आयोग कुछ नहीं कर रहा है,”।
”मतदान के दौरान कई मतदान केंद्रों पर बीजेपी के एजेंट अपने उम्मीदवार की प्रचार सामग्री लेकर मतदान केंद्र के अंदर बैठे हुए थे. इस दौरान जब मैंने एक पुलिस अधिकारी से इसकी शिकायत की तो उन्होंने इस पर कोई भी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया.” भारती ने कहा, उनकी बातों से ऐसा लग रहा था जैसे वह खुद इसमें शामिल हों।
Photo : Wikimedia