बीबीसी ने ‘कलेक्टिव न्यूजरूम’ के साथ भारतीय परिचालन का विभाजन किया

 नयी दिल्ली,  ब्रिटेन की मीडिया कंपनी बीबीसी ने अपने कार्यालयों पर कर अधिकारियों की ओर से सर्वेक्षण करने के एक साल बाद बुधवार को ‘कलेक्टिव न्यूजरूम’ की शुरुआत के साथ अपना समाचार संकलन परिचालन अलग कर दिया है। ‘कलेक्टिव न्यूजरूम’ भारतीय के स्वामित्व वाली मीडिया कंपनी है जो बीबीसी के लिए सामग्री (कंटेंट) उपलब्ध कराएगी। कलेक्टिव न्यूजरूम की अगुवाई मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रूपा झा करेंगी। इसके निदेशकों में मुकेश शर्मा  संजय मजूमदार और सारा हसन शामिल हैं।

कलेक्टिव न्यूजरूम ने बयान में कहा  “भारत से प्रकाशित कलेक्टिव न्यूजरूम बीबीसी के लिए कार्यक्रम और कंटेंट तैयार करेगा  और भारत के साथ-साथ दुनियाभर में अन्य समाचार प्रदाताओं के लिए सामग्री बनाने के लिए उपलब्ध है।”बयान में कहा गया कि बीबीसी के साथ समझौते में बीबीसी न्यूज हिंदी के लिए कंटेंट तैयार करने का अनुबंध भी शामिल है।

झा ने कहा  “मैं रोमांचित हूं कि कलेक्टिव न्यूजरूम ने आधिकारिक तौर पर सबसे विश्वसनीय  रचनात्मक और साहसी पत्रकारिता के लिए एक स्पष्ट  महत्वाकांक्षी मिशन शुरू किया है।’ बीबीसी की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रसारणकर्ता लंदन में मुख्यालय वाले अपने अंग्रेजी भाषा के डिजिटल  टेलीविजन और रेडियो खंड के लिए भारत में समाचार एकत्र करने वाली टीम को बनाए रखेगा और कलेक्टिव न्यूजरूम उसकी छह अन्य भारतीय भाषा सेवाओं के लिए कंटेंट तैयार करेगी। आयकर विभाग ने पिछले साल फरवरी में ट्रांसफर प्राइसिंग और मुनाफे में कथित विसंगतियों को लेकर दिल्ली और मुंबई में बीबीसी के कार्यालयों में तलाशी अभियान चलाया था।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: