बेल्जियम पांच से 11 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण शुरू करेगा

ब्रसेल्स, बेल्जियम के स्वास्थ्य मंत्री पांच से 11 वर्ष के बच्चों का कोविड-19 टीकारकण शुरू करने के लिए सोमवार को सहमत हो गये।

देश के मंत्रियों ने कहा कि उन बच्चों का टीकाकरण करने की पुरजोर सिफारिश की गई है, जिन्हें कोविड-19 से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां होने का अत्यधिक खतरा है।

उन बच्चों को महीने के अंत से पहले टीके की खुराक लगाने की प्राथमिकता दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि यूरोपीय संघ के नियामकों ने पिछले महीने फाइजर बायोएनटेक की घटाई हुई खुराक वाले एक टीके को 5 से 11 वर्ष आयु समूह के बच्चों में उपयोग करने की मंजूरी दी थी।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: