बेल्जियम हॉकी टीम ने आस्ट्रेलिया को हराकर स्वर्ण पदक जीता

तोक्यो, बेल्जियम की पुरूष हॉकी टीम ने गुरूवार को यहां फाइनल में आस्ट्रेलिया को शूटआउट में हराकर पहली बार ओलंपिक का स्वर्ण पदक जीता।

मैच निर्धारित समय तक 1-1 की बराबरी पर था जिसके बाद बेल्जियम ने शूटआउट में 3-2 से जीत दर्ज की।

बेल्जियम की टीम 2016 में दूसरे स्थान पर रही थी।

उसके लिये एलेक्जेंडर हेंड्रिक्स ने शूटआउट में टीम को बढ़त दिलायी जिन्होंने टूर्नामेंट में 14 गोल किये हैं और विन्सेंट वानाश ने आस्ट्रेलियाई मिडफील्डर जैकब वेटन के शॉट का शानदार बचाव किया।

कांस्य पदक भारत के नाम रहा जिसने प्ले-ऑफ में जर्मनी को 5-4 से हराया।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: