मीडिया में आई उन रिपोर्टों के संबंध में कि वित्तीय सेवा विभाग (DFS), वित्त मंत्रालय ने बैंकों से निष्क्रिय प्रधानमंत्री जन धन योजना खातों को बंद करने को कहा है, वित्तीय सेवा विभाग ने कहा है कि उसने बैंकों से निष्क्रिय प्रधानमंत्री जन धन योजना खातों को बंद करने को नहीं कहा है।
जन धन योजना खातों, जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना और अन्य कल्याणकारी योजनाओं को अपनाने को बढ़ावा देने के लिए DFS द्वारा 1 जुलाई से पूरे देश में तीन महीने का अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के दौरान बैंक सभी देय खातों का पुनः KYC भी करेंगे।
डीएफएस लगातार निष्क्रिय पीएमजेडीवाई खातों की संख्या पर नज़र रखता है और बैंकों को सलाह दी है कि वे संबंधित खाताधारकों से संपर्क करके उनके खातों को चालू करें। पीएमजेडीवाई खातों की कुल संख्या में लगातार वृद्धि देखी गई है और विभाग के संज्ञान में निष्क्रिय पीएमजेडीवाई खातों के सामूहिक रूप से बंद होने की कोई घटना नहीं आई है।https://en.wikipedia.org/wiki/Pradhan_Mantri_Jan_Dhan_Yojana#/media/File:Pradhan_Mantri_Jan_Dhan_Yojana_logo.png