बोको हराम के वरिष्ठ नेता को लक्षित हवाई हमले में मार गिराया: नाइजर सेना

 डाकार (सेनेगल),  नाइजर की सेना ने कहा है कि पश्चिम अफ्रीका में हजारों लोगों की हत्या करने वाले बोको हराम जेहादी समूह के एक वरिष्ठ नेता को लक्षित हवाई हमले में मार गिराया गया है।   सेना ने सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित अपने बयान में दावा किया कि इब्राहिम बाकौरा 15 अगस्त को लेक चाड क्षेत्र में हुए हमले में मारा गया। इसने कहा कि हमले में दर्जनों आतंकवादी और बोको हराम के वरिष्ठ नेता मारे गए।

             सेना ने कहा कि हमले से पहले 45 वर्षीय बाकौरा पर  कई सप्ताह तक नजर रखी गई थी।

              पड़ोसी देश नाइजीरिया के स्थानीय जेहादी समूह बोको हराम को दुनिया के सबसे घातक सशस्त्र संगठनों में से एक माना जाता है। बोको हराम ने पश्चिमी शिक्षा का विरोध करने और इस्लामी कानून की अपनी कंटरपंथी व्याख्या लागू करने के लिए 2009 में हथियार उठाए थे।

                         संयुक्त राष्ट्र के अनुसार  यह संघर्ष नाइजर सहित नाइजीरिया के उत्तरी पड़ोसी देशों तक फैल गया है तथा इसके परिणामस्वरूप लगभग 35 000 नागरिक मारे गए हैं तथा 20 लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं।

            सुरक्षा थिंक टैंक सुफान सेंटर में वरिष्ठ शोधकर्ता वसीम नासर ने कहा कि बड़े आतंकियों की मौत से जुड़ी खबरों को लेकर संदेह होना चाहिए। उन्होंने उल्लेख किया कि बाकौरा की मौत की खबर इससे पहले कम से कम तीन बार आ चुकी है और सरकारों की दूरस्थ हवाई हमलों को सत्यापित करने की क्षमता सीमित होती है।

%d bloggers like this: