ब्राजील के उद्यान को मिला यूनेस्को की विश्व धरोहर का दर्जा

रियो डी जिनेरियो (ब्राजील), ‘संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन’ (यूनेस्को) ने दुनिया भर में अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर रियो डी जिनेरियो में दिवंगत वास्तुकार रॉबर्टो बर्ल मार्क्स के आवास रहे स्थल को विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल किया है।

पश्चिमी रियो स्थित सिटियो बर्ल मार्क्स में रियो के स्थानीय पौधों की 3,500 से अधिक प्रजातियां हैं और इसे वनस्पति प्रयोगों के लिए एक प्रयोगशाला माना जाता है।

चीन में यूनेस्को की विरासत समिति की बैठक के दौरान सिटियो बर्ल मार्क्स को मान्यता प्रदान की गई। इस स्थल को ‘‘सांस्कृतिक परिदृश्य’’ श्रेणी में नामित किया गया।

यूनेस्को ने एक बयान में कहा कि इन उद्यान में वे सभी विशेषताएं हैं, जो बर्ल मार्क्स के उद्यानों को परिभाषित करती हैं और जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आधुनिक उद्यानों के विकास को प्रभावित किया।’’

इस स्थल का नाम बर्ल मार्क्स के नाम पर रखा गया है। यह 1985 तक उनका घर था जिसे उन्होंने संघीय सरकार को दान दे दिया था।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: