भाजपा की दिल्ली प्रदेश इकाई ने संगठनात्मक बैठक आयोजित की

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली प्रदेश इकाई ने एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की। बैठक में राज्य में पार्टी की आगामी गतिविधियों, कार्यक्रमों और अभियानों के बारे में विस्तृत चर्चा की गई।इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव श्री दुष्यंत गौतम और प्रदेश संगठन महासचिव श्री पवन राणा मौजूद थे।

दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की यात्रा 6 अप्रैल 1980 को शुरू हुई थी, जिसकी नींव श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीन दयाल उपाध्याय के विचारों से प्रेरित थी। उन्होंने कहा कि यह लाखों पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत, समर्पण और प्रतिबद्धता थी जिसने भाजपा को आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनाया है।

https://x.com/Virend_Sachdeva/status/1909187840862486909/photo/3

%d bloggers like this: