दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के मंत्री अफसरों से कमीशन मांगने लगे हैं। आतिशी ने कहा कि दिल्ली के अफसरों ने हमें फोन करके बताया है कि दिल्ली सरकार के मंत्रियों ने 10% कमीशन मांगना शुरू कर दिया है।
अगर अफसर इसका विरोध करते हैं तो उन्हें सस्पेंड करने की धमकी दी जा रही है।आतिशी ने कहा कि भाजपा के मंत्रियों द्वारा 10% कमीशन मांगे जाने से अधिकारी परेशान हैं। अब दिल्ली में काम करने वाले सभी अधिकारी अपना तबादला करवाने की कोशिश कर रहे हैं। आतिशी ने कहा, “भाजपा सरकार को सत्ता में आए अभी एक महीना ही हुआ है और इन लोगों ने बहाने बनाने शुरू कर दिए हैं।
पिछले एक महीने से ये लोग सिर्फ और सिर्फ आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल जी को गाली दे रहे हैं। कुछ चुनिंदा 3-4 अधिकारी लगातार आम आदमी पार्टी के जनहित के कामों को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन कई अधिकारी ऐसे भी हैं जिन्होंने तमाम मुश्किलों और केंद्र सरकार के दबाव के बावजू दिल्ली के लिए काम किया।
” Photo : Wikimedia