भारतीय नौसेना के जहाजों पर फिटमेंट के लिए यूनिकॉर्न मस्तूल के सह-विकास के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारतीय नौसेना के जहाजों पर फिटमेंट के लिए यूनिकॉर्न मस्तूल के सह-विकास के लिए भारत सरकार और जापान सरकार के बीच 15 नवंबर 24 को टोक्यो स्थित भारतीय दूतावास में कार्यान्वयन ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।टोक्यो में आयोजित एक समारोह में जापान में भारत के राजदूत सिबी जॉर्ज और जापान रक्षा मंत्रालय के तहत अधिग्रहण प्रौद्योगिकी और रसद एजेंसी (एटीएलए) के आयुक्त इशिकावा ताकेशी के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए और उसका आदान-प्रदान किया गया।यूनिफाइड कॉम्प्लेक्स रेडियो एंटीना (यूनिकॉर्न) एकीकृत संचार प्रणालियों वाला एक मस्तूल है जो नौसेना प्लेटफार्मों की स्टील्थ विशेषताओं को बेहतर बनाने में मदद करेगा।भारतीय नौसेना इन उन्नत प्रणालियों को शामिल करने का प्रयास कर रही है, जिन्हें भारत में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड द्वारा जापानी सहयोग से सह-विकसित किया जाएगा। जब इसे लागू किया जाएगा, तो यह भारत और जापान के बीच रक्षा उपकरणों के सह-विकास/सह-उत्पादन का पहला मामला होगा।https://x.com/IndianEmbTokyo/status/1857398783568716055/photo/4

%d bloggers like this: