भारतीय वायु सेना ने संयुक्त अरब अमीरात में बहुराष्ट्रीय अभ्यास डेजर्ट फ्लैग-10 में भाग लिया

5भारतीय वायु सेना का एक दल प्रमुख बहुराष्ट्रीय हवाई युद्ध अभ्यास, अभ्यास डेजर्ट फ्लैग-10 में भाग लेने के लिए संयुक्त अरब अमीरात के अल धफरा एयर बेस पहुंचा। भारतीय वायुसेना इस अभ्यास में मिग-29 और जगुआर विमान उतार रही है।

अभ्यास डेजर्ट फ्लैग एक बहुराष्ट्रीय अभ्यास है जिसका आयोजन संयुक्त अरब अमीरात वायु सेना द्वारा किया जा रहा है, जिसमें भारतीय वायु सेना के अलावा ऑस्ट्रेलिया, बहरीन, फ्रांस, जर्मनी, कतर सऊदी अरब, कोरिया गणराज्य, तुर्की, संयुक्त अरब अमीरात, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका की वायु सेनाओं के दल भाग ले रहे हैं। यह अभ्यास 21 अप्रैल से 08 मई 2025 के बीच होने वाला है।

इस अभ्यास का उद्देश्य दुनिया की कुछ सबसे सक्षम वायु सेनाओं के साथ परिचालन ज्ञान और सर्वोत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान के साथ जटिल और विविध लड़ाकू मुठभेड़ों को अंजाम देना है। इस तरह के अभ्यासों में भागीदारी से आपसी समझ और अंतर-संचालन क्षमता बढ़ती है और भाग लेने वाले देशों के बीच सैन्य सहयोग मजबूत होता है।

भारतीय वायुसेना की भागीदारी क्षेत्र और उससे आगे के मित्र देशों के साथ रक्षा संबंधों और अंतर-संचालन क्षमता को मजबूत करने की भारत की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।

%d bloggers like this: