भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने 19 अप्रैल 2025 को अंतर्देशीय जलमार्ग टर्मिनल (आईडब्ल्यूटी) और जोगीघोपा में मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क (एमएमएलपी) की सुविधाओं को देखने के लिए असम का दौरा किया। राजा का स्वागत असम सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी और आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री श्री जयंत मल्ला बरुआ ने किया।
अपनी ‘पड़ोसी पहले’ नीति के तहत सरकार लोगों के बीच आपसी संबंधों को बढ़ाने और भूटान के साथ व्यापार और आर्थिक सहयोग को सुविधाजनक बनाने के लिए कई कनेक्टिविटी पहल कर रही है। जोगीघोपा में आईडब्ल्यूटी, जिसका उद्घाटन इस साल फरवरी में किया गया था, आर्थिक विकास और क्षेत्र में कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजना है। भारत और भूटान के बीच मित्रता और सहयोग के अनूठे संबंध हैं, जो सभी स्तरों पर आपसी समझ, विश्वास और अत्यंत सद्भावना पर आधारित हैं।https://x.com/CMOfficeAssam/status/1913571283821830528/photo/4