भारत के उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने राज्यसभा के 12 नवनिर्वाचित सदस्यों को पद की शपथ दिलाई। संसद भवन में शपथ ग्रहण समारोह में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश और महासचिव पीके मोदी भी मौजूद रहे। जिन 12 सदस्यों को पद की शपथ दिलाई गई वे थे: धर्मशीला गुप्ता, प्रो. मनोज कुमार झा, संजय यादव, गोविंदभाई लालजीभाई ढोलकिया, सुभाष चंदर, हर्ष महाजन, जी.सी. चन्द्रशेखर, डॉ. एल. मुरुगन अशोक सिंह, चंद्रकांत हंडोरे, मेधा विश्राम कुलकर्णी और साधना सिंह।
शपथ लेने वाले सदस्यों का कार्यकाल 3 अप्रैल से शुरू हो रहा है।
राज्यसभा सचिवालय ने बताया कि शपथ लेने वाले 12 सांसदों में से सात भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से, तीन कांग्रेस से और दो राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से हैं।
इनमें से तीन बिहार से, दो-दो महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से और एक-एक गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश से हैं।
PC:https://twitter.com/VPIndia/status/1775425272096895317/photo/1